लंभुआ सुल्तानपुर। ठंडी के प्रकोप से गरीब एवं असहाय को बचाने के लिए सरकार भले ही पानी की तरह पैसा बहाती है,लेकिन जिम्मेदारों को आधी से ज्यादा ठंडी बीत जाने के बाद गरीब एवं असहायों की मदद करने की याद आती है। प्रशासनिक अधिकारियों के इस कृत्य से सरकार बदनाम होती है।

लंभुआ तहसील परिसर में बुधवार को गरीबों एवं असहायों को तहसील प्रशासन द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा था। आधी से ज्यादा ठंडी बीत जाने के बाद कंबल वितरण करने से काफी लोगों में आक्रोश दिखा। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तहसील प्रशासन द्वारा सूचनाओं के अभाव में भी काफी गरीबों को कंबल नहीं मिल पाता है, लेखपालों के कुछ चहेतों को कंबल जरूर मिल जाता है। तहसील प्रशासन के रवैये से लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है की सरकार भले ही गरीबों की मदद के लिए पानी की तरह पैसा बहती है लेकिन उसके अधीनस्थ अधिकारी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं। इस पर सरकार तथा सरकार में काम कर रहे विधायक व मंत्री को ध्यान देना चाहिए और इसे गंभीरता से लेना चाहिए। इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि पंकज वर्मा, उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक तहसीलदार देवानंद तिवारी,नायब तहसीलदार अभय राजपाल, नायब तहसीलदार रूबी यादव लेखपाल संदीप वर्मा रिंकू पाल सुरेश कुमार समेत कई कर्मचारी एवं सैकड़ो की संख्या में कंबल के लिए ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्ट:-ब्यूरो
