Search
Close this search box.

भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंदू गुट की महापंचायत बैठक हुई संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुल्तानपुर जिले के लंभुआ तहसील क्षेत्र शिवगढ़ मार्ग के मध्य ग्राम सकरसी तिलक बाबा धाम के समीप किसान महापंचायत का आयोजन किया गया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुऐ इस दरमियान किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई किसानों के बीच मे पहुंचकर लंभुआ नायब तहसीलदार अभय राज पाल किसानो की समस्याओं से रूबरू होते हुऐ।

किसानों ने उन्हें मुख्य मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुऐ लंबित समस्याओं पे पंद्रह दिवस में कार्यवाही न होने पर उपजिलाधिकारी लंभुआ और जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने की घोषणा लिखित रूप से की गई क्योंकि वर्ष 2023 से किसानों की विभिन्न समस्याओं को अधिकारी मनमानी करते हुए लंबित रक्खे है जिसके संबंध में फोन पर उपजिलाधिकारी लंभुआ को प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह द्वारा अवगत करा दिया गया है साथ ही विद्युत विभाग से संबंधित मामलों के लिए अधिशाषी अभियंता को बुलाया था पर जाम में फंसे होने का हवाला देते हुए जे ई शिव गढ़ भेज दिया।

किसानों ने ज्ञापन दिया

स्थानीय किसान जे ई की मनमानी कार्यशैली से आक्रोशित पहले से ही थे और जेई को देखते ही किसान भड़क गए हालांकि किसानो आर्थिक हालात और बकाया वसूली के साथ जर्जर विद्युत लाइन सही करने एवं पुर्ण पर्याप्त विद्युत आपूर्ति होने पर बिल वसूली के लिए संगठन ने कहा और किसानो के डिस्कनेक्शन से पुर्व उनको कम से कम पंद्रह दिन पुर्व अलग से नोटिस देने की अपील की साथ ही किसानो के साथ यदि विभाग के जे ई इसी तरह से मनमानी करेंगे तो परिणाम गंभीर होंगे इसकी चेतावनी देते हुए किसानो और आक्रोशित महिलाओं के बीच बुरी तरह से घिर चुके जे ई शिवगढ़ को किसी तरह बचाते हुए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महापंचायत स्थल से ज्ञापन देकर उन्हें सुरक्षित निकलवा दिया।

महामंचायत में किसान हुए शामिल

महापंचायत स्थल पर मौजूद रहे विशिष्ट अतिथि अवनीश कुमार उर्फ गुड्डू ,प्रदेश अध्यक्ष प्रभात सिंह,मुख्य अतिथि जनपद जौनपुर से आये प्रदेश महासचिव उप्र.आलोक सिंह, प्रदेश सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह ,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष उप्र.दिलीप मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अयोध्या मनीष सिंह, मंडल संरक्षक प्रयाग राज मोहम्मद सिद्दीकी,जिला अध्यक्ष प्रयागराज कृष्ण राज सिंह युवा जिला अध्यक्ष प्रयागराज प्रतीक सिंह ,एवं जनपद सुल्तानपुर जिला कार्यकारणी के जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर कमलेश वर्मा युवा जिला अध्यक्ष राजपति तिवारी जिला प्रवक्ता महेश मिश्रा, जिला महासचिव उमेश गुप्ता ,राम दयाल यादव, प्रमोद तिवारी जिला सचिव कृष्ण कुमार सिंह जिला संगठन मंत्री अशोक विश्वकर्मा, तहसील उपाध्यक्ष सत्येंद्र चौहान तहसील महासचिव विपिन सिंह जिला मीडिया प्रभारी संजीत यादव महिला तहसील अध्यक्ष लंभुआ हकीमुल निशा, तहसील मीडिया प्रभारी मोर्गन रजक ब्लाक अध्यक्ष लंभुआ प्रशांत सिंह ब्लाक अध्यक्ष पीपी कमैचा बृजलाल,ब्लाक अध्यक्ष भदैया दुर्गावती,वरिष्ठ समाज सेवी नवनीत यादव, किसान नेता सूर्या सिंह ,शनि सिंह, गुड्डू, इंदु खान , मुस्तकीम खान, बीना,गीता आदि

संवाददाता इरफान फारुकी

Leave a Comment

और पढ़ें

Pelli Poola Jada