लंभुआ सुलतानपुर।शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता एवं कैबिनेट मंत्री सुल्तानपुर दौरे पर रहे इस दौरान पूर्वांचल से आ रहे मंत्री का जिले में प्रवेश करते ही सुहेलदेव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैंती टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया वहीं उनके बेटे अरविंद राजभर का सिक्स लेन पर स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को पहुंचाने और पार्टी को मजबूत करने का दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनीत सिंह,विधानसभा अध्यक्ष अवनीश सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल धुरिया,ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सिंह चांदा समेत दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संवाददाता इरफान फारुकी
