जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन(हिंद) के पदाधिकारियों की हुई बैठक
लम्भुआ सुल्तानपुर। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर श्री कमलेश वर्मा की अध्यक्षता में लंभुआ पुरानी तहसील कार्यालय पर संगठन की एक बैठक आहूत की गई बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रभात कुमार सिंह ,प्रदेश सचिव उप्र.श्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ,मंडल अध्यक्ष अयोध्या श्री मनीष सिंह
युवा जिला अध्यक्ष श्री राजपति तिवारी, जिला प्रवक्ता श्री महेश मिश्रा, जिला संगठन मंत्री अशोक कुमार विश्वकर्मा, तहसील अध्यक्ष व जिला सचिव श्री कृष्ण कुमार सिंह ,महिला तहसील अध्यक्ष की हकीमुल निशा ,ब्लॉक अध्यक्ष लंभुआ प्रशांत कुमार सिंह ,तहसील उपाध्यक्ष श्री विपिन कुमार सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार व अन्य पदाधिकारी सदस्य गण उपस्थित रहे पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई गई कार्यवाही से सब संतुष्ट रहे अग्रिम कार्यवाही पर विचार किया गया तहसील अध्यक्ष (जिला सचिव सुल्तानपुर) श्री कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि शिवगढ़ शंभूगंज के मध्य सकरसी के पास तिलक बाबा धाम स्थान पानी टंकी के पास दिनांक 27 /01/ 2025 को किसानो की महापंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारी व जिला के सभी सदस्यों को बुलाया गया है किसानो की समस्याओं को सुना जाए एवम् निस्तारण पर विचार किया जाए संगठन के सक्रिय सदस्यों को उनकी क्षमता को परखते हुए उन्हें सेवा के लिए पद प्रदान किए जाएंगे विद्युत विभाग में लंबित समस्याओं व श्रीमान उप जिला अधिकारी द्वारा समस्याओं के निस्तारण में निष्क्रियता और निरंतर लापरवाही के विरुद्ध संगठन में व्यापक आक्रोश है जिसके संबंध में जिला अधिकारी सुल्तानपुर एवम मुख्य मंत्री को भी अवगत कराया जायेगा चुकी संगठन के संज्ञान में उपजिलाधिकारी द्वारा राजस्व मामले में लापरवाही से अवैध कब्जों भू माफियों की भरमार हो गई है उक्त दोनों विभाग के अधिकारियों को विशेष रूप से आगाह किया जाएगा संगठन की शक्ति व सक्रिय सक्रियता को शासन प्रशासन के समक्ष उजागर की जाएगी उक्त कार्यवाही से उपस्थित सदस्य व पदाधिकारी सहमत दिखे वह करतल ध्वनि से सहमति प्रकट किया आज की कार्रवाई समाप्त की गई और दि.27/01/25 को लगभग दो हजार किसानों की महापंचायत होने का अनुमान है संख्या बढ़ घट सकती है कार्यक्रम में मौजूद रहे बृजलाल प्रजापति , राम दयाल यादव ,ह्रदय नारायण ,मुस्तकीम ,इदु खान, चंद्र प्रकाश ,हरिकेश,राम जग ,मीरा देवी, बीना भारती, अंजू ,गीता, जगरानी ,शीला, उषा,प्रभावती, तारावती,कंचन, रीता, आदि सैकड़ों कार्य कर्ता मौजूद रहे
संवाददाता इरफान फारुकी
