पीडीए की मजबूती ही संविधान को बचा सकती है:सपा प्रदेश अध्यक्ष
लंभुआ के श्रीरामपुर चौराहे पर समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन*
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पुरस्कृत*
- लंभुआ:-सुल्तानपुर
पीडीए की मजबूती ही संविधान व लोकतंत्र को बचा सकती है। हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो संघर्ष कर सके और परिणाम हासिल कर सकें। हमारी सरकार में ही बच्चियों एवं महिलाओं को सम्मान मिला और शिक्षा तथा राजनीति के क्षेत्र में भी वह अपना मुकाम हासिल कर पाई। प्रदेश की बालिकाओं के लिए जो सपा सरकार ने किया वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं किया। उक्त बातें लंभुआ क्षेत्र के श्रीरामपुर चौराहे पर आयोजित समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कही।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव नवनीत यादव के नेतृत्व में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में हाई स्कूल एवं इंटर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 49 छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र व साइकिल भेंट की। उन्होंने कहा कि सपा ने प्रदेश की बालिकाओं को बहुत कुछ दिया और वर्ष 2027 में सत्ता परिवर्तन के बाद अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनने वाली सपा सरकार में बालिकाओं के कल्याण के लिए ढेर सारी योजनाएं प्रस्तावित हैं। सपा सरकार ने ही बालिकाओं को कन्या विद्या धन तथा छात्र-छात्राओं को उनके पढ़ने के लिए लैपटॉप वितरित किया था। उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र व संविधान बचाना है तो वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए पीडीए को मजबूत होना होगा। सपा के कार्यकाल में ही राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं को आरक्षण प्रदान किया गया और उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान किया गया। भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं को सपा के कार्यकाल में मिला। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल के आवास पर सपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सम्मान समारोह को पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, जिला अध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, जिला महासचिव पप्पू उर्फ सलाउद्दीन, विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव, परमात्मा यादव, हरिकेश यादव, अतेंद्र जायसवाल, बाजीगर वर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव, नन्हे राम निषाद, हरीश यादव, बंसराज यादव, अमित यादव, मुलायम सिंह यादव आदि ने संबोधित किया।
*संवाददाता इरफान फारुकी*
